कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। उसका आगरा से इलाज भी चल रहा है, पिछले एक माह से वह दवा भी नहीं खा रहा है । दूसरी ओर युवक को नशे का आदी भी बताया जा रहा है। उ
इगलास कस्बा के सराय बाजार स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हाथरस का एक युवक हंगामा करते हुए सिर को पटकता रहा। पुलिस व नमाजियों ने मशक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को कर्जे और मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि हाथरस के मधुगढ़ी निवासी शफी कुरैशी इगलास-हाथरस मार्ग पर टेंपो चलाता था। शुक्रवार की दोपहर एक बजे वह कस्बा में सराय बाजार कंपाउंड स्थित मस्जिद में पहुंच गया, यहां जुमे की नमाज के दौरान उसने हंगामा करते हुए सिर पटकना शुरू कर दिया। इसकी सूचना कुछ नमाजियों द्वारा कोतवाली पर आकर दी गई कि एक युवक हंगामा कर रहा है और नमाज भी नहीं पढ़ने दे रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी में भी सिर पटकता रहा
पुलिस के पहुंचने पर भी युवक शांत नहीं हुआ, उसकी हालत ठीक नहीं होने पर पुलिस ने किसी प्रकार गाड़ी में बिठाया तो वह गाड़ी में भी सिर पटकने लगा और शीशे में हाथ मारने लगा। युवक की हालत ठीक नहीं होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, यहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।
मानसिक रूप से बीमार था, दवा भी नहीं खा रहा था
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। उसका आगरा से इलाज भी चल रहा है, पिछले एक माह से वह दवा भी नहीं खा रहा है । दूसरी ओर युवक को नशे का आदी भी बताया जा रहा है। उसकी मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
मस्जिद में युवक ने खुद को घायल कर लिया था, वह कर्ज में होने के साथ नशे का आदी होने के साथ मानसिक रूप से बीमार था। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।-महेश कुमार सीओ इगलास