शहर के जेल पुल पर मंगलवार दोपहर बीच सड़क पर एक टेंपो खराब हो जाने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
जाम के कारण दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूल से लौट रहे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खराब टेंपो को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम पूरी तरह खुल सका और वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई।
एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि जेल पुल पर टेंपो खराब होने के कारण जाम लगा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।