फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास: राधा-कृष्ण मंदिर में साधु ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, फैली सनसनी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

Thu, 19 Nov 2026 11:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास के राधा-कृष्ण मंदिर में साधु ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बा के मथुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक साधु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मंदिर पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव शाहपुर निवासी जय किशोर (50) पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई है। वह करीब आठ साल से इगलास कस्बा में रह रहे थे। पिछले पांच वर्ष से वह राधा-कृष्ण मंदिर में रात को आकर सोते थे। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। मंदिर से जुड़े लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मंदिर के सेवायत से जानकारी ली। मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और पारिवारिक जानकारी
पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जय किशोर के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जय किशोर की शादी नहीं हुई थी और वह गांव छोड़कर गेरुआ वस्त्र धारण कर यहां रहने लगे थे। उनके तीन भाई हैं, जिनमें से एक की मृत्यु पहले ही दिल्ली में हो चुकी है। एक भाई गांव में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें