फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिरों में मूर्तियां क्षतिग्रस्त, छत व खंभा तोड़े

Mon, 14 Aug 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ढांटौली-कुमरपुर मार्ग पर गांव कुमरपुर के बाहर सड़क किनारे छोटे-छोटे हनुमानजी, देवी दुर्गा व शनिदेव के मंदिर बने हैं। तीनों मंदिरों में थोड़ी-थोड़ी दूरी है। शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने शनिदेव मंदिर की छत व खंभे को क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त की गई शनि मंदिर की छत व खंभा - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की रात गांव कुमरपुर के बाहर बने दो मंदिरों में शरारती तत्वों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कीं। एक मंदिर की छत और खंभा तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दूसरी मूर्तियां स्थापित कराईं। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

ढांटौली-कुमरपुर मार्ग पर गांव कुमरपुर के बाहर सड़क किनारे छोटे-छोटे हनुमानजी, देवी दुर्गा व शनिदेव के मंदिर बने हैं। तीनों मंदिरों में थोड़ी-थोड़ी दूरी है। शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने शनिदेव मंदिर की छत व खंभे को क्षतिग्रस्त किया।

वहीं हनुमानजी व देवी दुर्गा प्रतिमा की मूर्ति को खंडित कर दिया। रविवार सुबह लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए गांव के लोगों ने सहयोग कर नई मूर्ति मंगवाई। दोपहर बाद हवन-पूजन कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मामले में कुमरपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र गुलवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें