फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : गर्मी से मिली राहत, जलभराव से है आफत, तापमान में छह डिग्री की बड़ी गिरावट, वर्षा दो दिन और होगी

Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारिश के कारण रामघाट रोड समेत तमाम निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना और नाला-नाली के सफाई अभियान की हकीकत सामने आई है। शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं रहा, जहां की सड़कें, नाली, नाले लबालब न हो गए हों।
विज्ञापन
जलभराव में स्कूटी निकालती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में तीसरे दिन शनिवार को भी बारिश जारी रही। सुबह से शाम तक कभी तेज तो कभी रुक-रुककर हुई बारिश से गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। सुबह तेज ठंडी हवाओं से मौसम पहाड़ों सा खुशनुमा हो गया था। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, बाकी दिन बादल छाए रहे और रुक रुक कर पानी बरसता रहा। इससे तापमान में छह डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 

विज्ञापन


बीते तीन दिनों में 29 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा शनिवार सुबह तक है। जिसमें दोपहर में हुई बारिश शामिल नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 सितंबर को भी बारिश की संभावना है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा के अनुसार इससे कहीं किसी जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस बारिश से धान की फसल को वरदान मिला है, बाकी खरीफ फसलों में भी इसका लाभ मिलेगा। इधर, शहर में कई जगह जलभराव होने से आम लोगों को खासी परेशानी हुई। 

विज्ञापन


बारिश के कारण रामघाट रोड समेत तमाम निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना और नाला-नाली के सफाई अभियान की हकीकत सामने आई है। शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं रहा, जहां की सड़कें, नाली, नाले लबालब न हो गए हों। कई इलाकों में जलभराव के साथ ही सड़क पर कीचड़ और गंदगी उफनाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं भीगते हुए अपने घरों को रवाना हुए। जलभराव के कारण हुए जाम से भी विद्यार्थियों को परेशानी हुई। अतरौली अड्डे से लेकर मीनाक्षी पुल, सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड, मैरिस रोड, केला नगर, अब्दुल्ला गल्र्स कॉलेज रोड, अमीर निशा, दोदपुर, मेडिकल रोड पर जलभराव हो गया। इससे कई ई रिक्शा, स्कूटी और बाइकें रास्ते में बंद हो गए। जिससे लोगों को वाहनों में धक्का लगाना पड़ा। 

विज्ञापन

घरों-दुकानों में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप

शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी मकान और दुकानों में घुस गया। जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं। मामू भांजा, अचलताल, रसलगंज, सराय रहमान, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, देहलीगेट, आगरा रोड, सासनीगेट, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, खिरनीगेट, छर्रा अड्डा पुल, गुरुद्वारा रोड, सुरेंद्र नगर, विष्णुपुरी, रावण टीला, गोविंद नगर, देवी नगला, एटा चुंगी, विकास नगर, चंदनियां, नगला तिकोना, मानसरोवर, ज्ञानसरोवर, सौ फुटा रोड, दीवानी गेट, तस्वीर महल चौराहा, कंट्रोल रूम, सर सैय्यद नगर, जमालपुर, रामघाट रोड पीएसी, एडीए कॉलोनी समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे दो पहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। स्कूटी और कार में पानी भर गया। कई लोग वाहनों को खींचते नजर आए। बारिश बंद होने के बाद जलभराव के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में इस दौरान बिजली कटौती होने से अंधेरा गया। देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 

6 डिग्री लुढ़का तापमान
बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार एवं सोमवार को भी बारिश की संभावना बन रही है। 

धान के लिए बरसा वरदान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान और खरीफ की फसलों को इस बारिश से काफी लाभ मिलेगा। गभाना, खैर, लोधा, जवां, अतरौली, हरदुआगंज, इगलास, टप्पल, बरला आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है, जिससे खेतों में भी पानी भर गया। गभाना, बरौली क्षेत्र में कुछ स्थानों पर तेज हवा के चलते धान की फसल खेतों में बिछ गई है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि धान की अगैती फसल में तेज हवाओं से हल्का नुकसान हुआ है। जिन किसानों के खेतों में नुकसान हुआ है, वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि बारिश से किसी क्षति या जनहानि की सूचना नहीं  है। सभी तहसीलों के लेखपालों को क्षेत्रों में नजर रखने को कहा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें