फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों को बताए नैनो डीएपी और यूरिया प्लस के फायदे

विज्ञापन
फसल के बारे में बताते इफ्को के अधिकारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बहरावद में खेतों में पहुंचकर इफको के अधिकारियों ने किसानों को नैनो यूरिया और डीएपी के इस्तेमाल से तैयार की गई मक्का की फसल में बेहतर परिणाम दिखाया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बीके निगम ने कहा कि मक्का की बोवाई के समय बीज को 10 एमएल प्रति किलोग्राम की दर से नैनो डीएपी से शोधित करके ही बोएं। फसल में नैनो यूरिया का छिड़काव करें। एसएफए राहुल कुमार ने कहा कि किसान देवेंद्र गुप्ता के खेत में 19 फरवरी को नैनो डीएपी से बीज शोधन कर दानेदार डीएपी की मात्रा आधी से कम रखते हुए बोवाई की गई। फसल 20-25 दिन पर पहली और 40-45 दिन की होने पर नैनो यूरिया प्लस का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

इफको के प्रशिक्षु अधिकारी यश यादव ने कहा कि नैनो उर्वरक सीधे पत्तियों पर कार्य करता है, जिससे पौधे को पोषण जल्दी मिलता है और वृद्धि तेज होती है। इससे मृदा की सेहत सुधरती है, पानी और जमीन में प्रदूषण कम होता है, दाने और फल का विकास बेहतर होता है, गुणवत्ता बढ़ती है और लागत में कमी आती है। इस मौके पर किसान हिमांशु मित्तल ने अपनी बेहतर फसल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें