फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धरणीधर सरोवर में गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल

विज्ञापन
धरणीधर सरोवर में फैली गंदगी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर में इन दिनों गंदगी और जलभराव की समस्या लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। आगामी अधिकमास मेले को लेकर प्रशासन, मेला समिति और कुंभ आयोजन समिति द्वारा तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरोवर में फैली गंदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकमास मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु धरणीधर सरोवर पहुंचकर स्नान और परिक्रमा करते हैं। आयोजन 17 मई से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब तक व्यापक सफाई अभियान शुरू न होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का आरोप है कि मेला समिति और कुंभ आयोजन समिति द्वारा सरोवर की साफ-सफाई को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भव्य आयोजन और तैयारियों के दावे किए जा रहे हैं, जबकि सरोवर परिसर में गंदगी का आलम बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। मेला अध्यक्ष सपन ठेनुआं का कहना है कि परिक्रमा मार्ग सहित सरोवर क्षेत्र में लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही सरोवर को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें