डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ कार्तिक चौधरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चर्चा है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा ऐसी कोई सदस्यता नहीं दिलाई गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र कार्तिक चौधरी का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बुके देते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कार्तिक चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ली है। अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक ऐसी किसी सदस्यता को गलत बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ऐसी कोई सदस्यता नहीं दी गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्तिक चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और दीपक चौधरी व डॉ चारूकेन की सदस्यता रसीद काट पार्टी में प्रवेश कराया। एमएलसी व भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक भाजपा में ऐसी कोई सदस्यता नहीं दिलाई गई है। सोशल मीडिया पर कार्तिक चौधरी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा आधारहीन है।