तहसील के लिए अकराबाद, गंगीरी और छर्रा में रार बरकरार है। विजयगढ़ में मंगलवार को नगर पंचायत चेयरमैन के नेतृत्व में अकराबाद को तहसील बनाने की मांग को लेकर रैली निकाल कर ज्ञापन दिया। छर्रा के लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि गंगरी के लोग भी तहसील को अपने हक की लड़ाई बताते हुए अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
अकराबाद में तहसील के लिए संघर्ष जारी रहेगा
विजयगढ़। अकराबाद को तहसील बनवाए जाने की मांग क्षेत्र में जोर पकड़ रही है। मंगलवार को शाम 4:30 बजे विजयगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन अनिल तिवारी उर्फ भोलेजी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र की जनता ने अकराबाद को तहसील बनाए जाने की मांग के पोस्टर-बैनर लेकर कस्बा में रैली निकाली और तहसील के लिए संघर्ष करते रहने की बात कही। बाद में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा।
अकराबाद केे लोग भी शामिल हुए
अकराबाद से डाक्टर विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने रैली में भाग लिया। इस मौके पर वैद्य गोपालशरण गर्ग पूर्व चेयरमैन, नीरज गोयल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा,ज्वालाशरण शर्मा,जुगेंद्र सिंह प्रधान वघियार, वकील फौजी नगला बरी प्रधान, नत्थी सिंह प्रधान विजयगढ़ देहात, अवधेश शर्मा, रामपाल सिंह, श्यामवीर सिंह यादव, ठाकुर अशोक सिंह, योगेंद्र प्रधान,गजेंद्र सत्यार्थी, वैद्य अखिल तिवारी रजनेश यादव, अमित भारद्वाज ,हरेंद्र यादव ,बबलू दिवाकर, मोर मुकुट एवं भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने भाग लिया।
अकराबाद के लोग बोले
अकराबाद में तहसील बनने के लिए जगह भी मौजूद है। लोगों की तहसील की मांग काफी दिनों से चल रही है। विनोद कुमार शर्मा, गांव केलनपुर
तहसील बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार व किसानों को जमीन से जुड़े कार्यों में समय से राहत मिलेगी। नौहशे मेव, अकराबाद
भौगोलिक दृष्टि से अकराबाद तहसील बनाने के लिए सभी स्थानों से उपयुक्त है। ब्रिटिश काल में भी तहसील रहा है। शीपू ठाकुर गांव दूभिया
ग्राम पंचायत सिहावली में छर्रा के लिए प्रदर्शन-ज्ञापन
छर्रा। ग्राम पंचायत सिहावली के लोगों ने मंगलवार को छर्रा क्षेत्रीय विकास मंच के तत्वावधान में तहसील बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राधेश्याम, विकास चौधरी, सुधीर शर्मा, धर्मवीर चौधरी, लालाराम, रामरूप कश्यप, प्रताप कश्यप, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, भूरा चौधरी, छोटे चौधरी, केशव नेताजी, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने तहसील बनाओ मांग को लेकर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
छर्रा को तहसील बनाने के प्रमुख बिंदु
- छर्रा को तहसील बनाने से गंगीरी ब्लॉक सहित सैकड़ों गांवों के लोगों को अपने राजस्व कार्यों के लिए अतरौली की दौड़ नहीं लगानी होगी।
-अकराबाद पहले से विकास खंड है, जबकि छर्रा विधानसभा क्षेत्र है जो अपने आप में एक बहुत आदर्श है यौर यहां तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
छर्रा में बी ग्रेड की गल्ला मंडी और सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो के पूरे विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत को सुविधा देता है।
गंगीरी को तहसील बनाओ, विकास कराओ
गंगीरी। तहसील के लिए क्षेत्र के लोग 16 साल से लगातार मांग की जा रही है लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है लेकिन अब अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गंगीरी को तहसील बनवाने के लिए संघर्ष लगातार चला आ रहा है लेकिन अब तक शासन-प्रशासन ने नहीं सुना है। आवास वार्ष्णेय
तहसील बनने से गंगीरी का विकास होगा, राजस्व वादों का क्षेत्र में निस्तारण हो सकेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जति कुशवाह
गंगीरी तहसील बनने से लोगों को 40 किलोमीटर दूर की लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विकास कार्य तेज होंगे। शैलेश महेश्वरी