फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में शनिवार शाम को युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा भी, जिससे लड़की के काफी चोट आई हैं। घटना की जानकारी पर पीड़िता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पीड़िता शाम के समय शौच को गई थी। यहां युवक ने अकेला पाकर उसे दबोच लिया। बचाव में लड़की ने शोर भी मचाया, लेकिन विरोध पर आरोपी युवक ने उसे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद गलत काम किया। जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची तथा परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी के परिजनों ने गांव में ही युवक को पकड़ लिया। गांव के लोगों के साथ युवक को पीटा भी, लेकिन वह छूट कर भाग गया। इसके बाद गंगीरी थाने में शिकायत की गई। लड़की के पिता ने आरोपी अजय पुत्र भूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने देर रात ही अजय को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इधर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें