थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने साथियों की मदद से दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे 13 वर्षीय बेटी घर से बाहर शौच के लिए गई थी। वहीं पर दिनेश निवासी गांव बिसारा थाना खैर ने उसे पकड़ लिया, चीखने पर उसका मुंह बंदकर दुष्कर्म किया।
पास में ही गांव का कुलदीप और सचिन खड़े हुए थे। पीड़िता घर रोते हुए वापस आई और घटना से अवगत कराया। प्रभारी कोतवाल सुभाष कठेरिया ने बताया कि घटना के संबंध में तीनों आरोपी दिनेश, कुलदीप, सचिन के विरुद्ध की गई है। आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।