युवती की राजीव नाम के युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर दोस्ती हो गई। जब वह मिलने पहुंची तो युवक की पहचान आबिद खान के रूप में हुई। इस पर युवती ने उससे बात करने व दोस्ती रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
कासगंज में पहचान छिपाकर दोस्ती करने व फिर दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती अपनी मां के साथ डीआईजी से मिली। मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस द्वारा अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने की शिकायत की, जिसमें एक भट्ठा संचालक सहित कुछ अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप पुलिस पर लगाया। इस मामले में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर वापस भेजा।
विज्ञापन
पीड़ित युवती व उसकी मां ने बताया कि घटना एक पखवाड़ा पुरानी है। युवती की राजीव नाम के युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर दोस्ती हो गई। जब वह मिलने पहुंची तो युवक की पहचान आबिद खान के रूप में हुई। इस पर युवती ने उससे बात करने व दोस्ती रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया, लेकिन अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा है। इसमें एक भट्ठा संचालक भी शामिल है। इस मामले में पीड़ित पक्ष पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री से भी मिला था। डीआईजी ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इधर, युवती की मां ने मीडिया से बातचीत में कह कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह को मजबूर होंगे।