फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शराब के लिए 200 रुपये न देने पर सिर में कील ठोंकने वाला किशोर गिरफ्तार, गंभीर घायल का चल रहा उपचार

Tue, 19 May 2026 11:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मनीष के सिर में लोहे की दो बड़ी कील ठोंक दीं। सिर में कीलें घुसते ही मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के लिए 200 रुपये न देने पर किशोर को बेरहमी से पीटने और सिर में लोहे की दो कील ठोंकने के मुख्य आरोपी किशोर (16) को पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के एक गांव में 16 मई को यह घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार मनीष (17) शनिवार शाम करीब पांच बजे मजदूरी के 200 रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की ही एक बगीची के पास गांव के ही एक किशोर (16) ने मनीष को रोक लिया और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

जब मनीष ने मेहनत की कमाई देने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी किशोर आगबबूला हो गया। उसने तुरंत अपने 3-4 अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। घबराकर मनीष अपनी जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी जबरन मनीष के घर में घुस गए और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मनीष के सिर में लोहे की दो बड़ी कील ठोंक दीं। सिर में कीलें घुसते ही मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची घायल की चाची धर्मवती ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

लोधा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बंशीधर पांडे ने बताया कि घायल मनीष की शिकायत और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें