फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ले में उनका मकान है। घटना के वक्त किशोरी के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। मकान में एक किराए पर रह रहा परिवार व किशोरी थी। परिजनों को किराएदार ने सूचना दी कि बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे परिजन अचेत हालत में बेटी को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिवार के सदस्य गांव चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि बेटी कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों ने कैसी भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें