फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार से निकला पहिया स्कूटी से टकराया

विज्ञापन
हादसे में घायल विनोद निवासी  रावणटीला - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ से मथुरा जा रही एक कार (स्कार्पियो) का पिछला पहिया निकल कर मथुरा की ओर से आ रही स्कूटी से टकरा गया, स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ के रावणटीला निवासी विनोद अपने मित्र अशोक कुमार निवासी बेगमबाग अलीगढ़ को साथ लेकर रविवार को मथुरा गए थे। शाम को लौटते वक्त गांव मोहकमपुर के पास सामने से आ रही कार का पहिया अचानक निकल गया और उनकी स्कूटी से टकरा गया। दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। विनोद कुमार के ज्यादा चोट आने पर परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। इस हादसे में एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि जिस कार का पहिया निकला उसके सभी सवार सुरक्षित हैं। हादसे के बाद रोड पर करीब 15 मिनट तक वाहनों का आवागमन रुक गया था। पुलिस चौकी बेसवां के प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें