युवक ने आरोप लगाया है कि वह घर में अपनी भाभी, भतीजी के साथ बैठा था, तभी पड़ोसी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट की। साथ ही किशोरी के साथ छेड़खानी भी की।
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों द्वारा घर में घुसकर पिटाई करते हुए किशोरी से छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र में एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अक्तूबर की शाम को वह अपनी भाभी व नाबालिग भतीजी के साथ घर में बैठा हुआ था। उसी समय पड़ोसी संजय, राजू व रानी आदि अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर डाली। उन्होंने भतीजी के साथ भी छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक रामकुंवर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।