फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हाईस्कूल में पास होने पर गया गंगा स्नान, गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 28 Apr 2025 03:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पास होने की खुशी मनाने गए विकास को पता नहीं थी कि जीवन में यह क्षण भी आएगा। गंगार स्नान करते समय वह डूब गया। निजी गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर  दी है। परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
विकास - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया। विकास हाईस्कूल में पास हो गया। पास होने की खुशी मनाने के लिए दोस्तों के सथा गंगा स्नान को गया। गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में विकास डूब गया। गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी। डूबने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में छर्रा थाने के गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी 17 वर्षीय विकास पुत्र सुखराम 28 अप्रैल को अपने दोस्त लोकेश, शिवम, अंकित, मयंक, किशन के साथ हाईस्कूल में पास होने की खुशी में दो बाइकों पर सवार होकर सांकरा स्थित गंगा घाट पर दोपहर करीब 1:30 बजे गंगा स्नान करने गया था। 
विज्ञापन

साथी गौरव पुत्र नरेंद्र ने बताया कि विकास नहाते समय गहरे पानी की तरफ जा रहा था। हम लोगों ने माना किया, पर इतनी देर में वह डूब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गए निजी गोताखोरों को लगाकर गंगा में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


छर्रा स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सुशील दिवाकर ने बताया सभी छात्र हमारे विद्यालय के थे। विकास के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली है, बड़ा दुखद समाचार है। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें