फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: हसायन ब्लॉक प्रमुख की कार में था एएमयू में फायरिंग करने वाला, थाने बुलाई कार, गाड़ी सीज, आरोपी की तलाश

Mon, 28 Apr 2025 01:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हसायन ब्लॉक प्रमुख का बेटा गाड़ी चला रहा था। उससे थाने बुलाकर जब पूछताछ हुई तो बताया कि वह घर से किसी काम से निकला था। तभी इलाके में ही रहने वाले मयंक ने उससे एएमयू तक छोड़ने को कहा था।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार देर शाम फायरिंग करने का आरोपी मयंक ठाकुर जिस कार से आया था, वह हसायन के ब्लॉक प्रमुख की है। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि वह ब्लॉक प्रमुख के छात्र बेटे संग लिफ्ट लेकर आया था। घटना में प्रमुख के बेटे की कोई भूमिका न होने पर कार सहित थाने बुलाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। मगर कार को सीज किया गया है। वहीं आरोपी मयंक की तलाश में पुलिस टीम सरगर्मी से लगी है।

विज्ञापन


ये घटना 26 अप्रैल शाम उस समय की है, जब शताब्दी नगर निवासी एएमयू का विधि छात्र वरुण कुमार मौलाना आजाद लाइब्रेरी की पार्किंग से स्कूटी लेकर निकल रहा था। तभी गलत दिशा से आई सफेद रंग की स्कार्पियो के चालक को टोकने पर उसका विवाद हो गया। तभी उस युवक ने खुद का नाम मयंक ठाकुर बताते हुए फायरिंग कर दी। 

इस सूचना पर आनन फानन हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से स्कार्पियो कार की पहचान की। साथ में उसके मालिक के जरिये घटना के समय चला रहे व्यक्ति को बुलाया। कार स्वामी की पहचान धनीपुर के एटा चुंगी इलाके में रहने वाले हाथरस जनपद के हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह के रूप में हुई। पता चला कि घटना के समय हसायन ब्लॉक प्रमुख का बेटा गाड़ी चला रहा था। उससे थाने बुलाकर जब पूछताछ हुई तो बताया कि वह घर से किसी काम से निकला था। तभी इलाके में ही रहने वाले मयंक ने उससे एएमयू तक छोड़ने को कहा था। चूंकि वह उन्हें जानता है। इसलिए छोडऩे चला गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी से भी इस बात की पुष्टि हुई कि नाबालिग की इस मामले में कोई भूमिका नहीं। इसलिए उसे छोड़ दिया गया, जबकि गाड़ी को सीज किया गया है। इधर, दस मुकदमों में अब तक आरोपी घटना में वांछित मयंक ठाकुर की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मयंक की तलाश जारी है। कार चला रहे छात्र की कोई भूमिका नहीं आई। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। वह हसायन के प्रमुख का बेटा है। कार भी उन्हीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें