फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर स्थित एटा चुंगी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे किशोर को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना अकराबाद के गांव हरीपुर भीमपुर निवासी आशुतोष (17) अलीगढ़ की प्रेम नगर काॅलोनी में अपनी बुआ नीरज उपाध्याय के पास रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। फुफा सुमित उपाध्याय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को आशुतोष नौरंगाबाद स्थिति एकेडमी से पढ़कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे ट्रक ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां करीब तीन घंटे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर अपने चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें