अलीगढ़। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में छात्रा परिषद समापन व वार्षिक साहित्य समारोह से संबंधित प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अलीशा जहीर खान को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
वर्षभर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओ, कार्यक्रमों व छात्रा संगोष्ठी के तहत शोधपत्र वाचन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा ने आगे भी समर्पित भाव से कार्य करने व विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. मिश्कात आबिदी ने छात्राओं की उपलब्धियों की प्रशंसा की। संचालन डॉ. अंजू सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्रवक्ता जगवती, डॉ. सोफिया खातून, डॉ.कल्पना कौशिक, डॉ. सुचेता शर्मा उपस्थित रहीं। ब्यूरो