फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जांच के लिए भेजे 25 पॉल्ट्री फार्मों से 50 सैंपल

Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें पक्षियों में कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें या किसी पक्षी की मृत्यु हो जाए तो तुरंत पशुपालन विभाग को सूचना दें। 
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। अप्रैल महीने में जिले के सभी 25 पॉल्ट्री फार्मों से 50 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा अन्य एहतियाती उपायों को तेजी से लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) द्वारा स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है और उन्हें भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें पक्षियों में कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें या किसी पक्षी की मृत्यु हो जाए तो तुरंत पशुपालन विभाग को सूचना दें। 

बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अप्रैल महीने में 50 सैंपल विभिन्न पॉल्ट्री फॉर्म से लिए गए थे। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। तब तक पूरी एहतियात बरती जा रही है। - डॉ. दिवाकर त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें