फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बालिका वॉलीबॉल में टीकाराम, रतन प्रेम, जनता इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
डीएस कॉलेज में विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालिका वॉलीबॉल के अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी और जनता इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जनता इंटर कॉलेज छेरत और टीकाराम बालिका इंटर कॉलेज, अलीगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीकाराम बालिका इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही, जबकि जनता इंटर कॉलेज छेरत की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज और चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज के बीच भिड़ंत हुई। रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।

अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में जनता इंटर कॉलेज छेरत ने टीकाराम बालिका इंटर कॉलेज को हरा दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में 75 छात्राओं ने दमखम दिखाया। शुभारंभ डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन कुमार वार्ष्णेय व जिला सचिव दिग्विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर हर्ष कुमार, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें