फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: राष्ट्रगान के दौरान नहीं हुए खड़े, स्कूटी को बच्चों से कराया साफ, दोनों शिक्षक निलंबित

Thu, 17 Apr 2025 02:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक स्कूल में राष्ट्रगान के दौरान शिक्षक खड़ा नहीं हुआ। वहीं दूसरे स्कूल में स्कूटी को बच्चों से साफ कराया गया। इन दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय में प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के दौरान एक शिक्षक खड़े नहीं हुए। वह कुर्सी पर बैठे रहे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो भी बना लिया। इस आधार पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की। इस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल शिक्षक गुलजार अहमद राष्ट्रगान के समय कुर्सी पर बैठे रहे थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। वीडियो भी भेजा गया। इसकी जांच बीईओ लोधा ने की। जांच में वह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। प्रधानाध्यापिका और स्टाफ ने बताया कि गुलजार अहमद विद्यालय के अन्य कार्यों में भी सहयोग नहीं करते हैं। राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं होते हैं। विद्यालय में शैक्षिक पंचांग का शत प्रतिशत अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

बीईओ की जांच आख्या पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय नाथपुर अतरौली में संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में निलंबित सहायक अध्यापक ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्कूटी चढ़ाते समय असंतुलित होकर गिर गई। दिव्यांग होने के चलते वह भी गिर गए। घुटने में चोट आई थी। फिर भी खड़े होने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक विद्यालय रोरावर में स्कूटी को बच्चों से साफ कराने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका जैबुन निशां को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में बीईओ ने 16 अप्रैल को विद्यालय की जांच की, जिसमें पंजीकृत 409 बच्चों के सापेक्ष 224 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि इस सत्र में सिर्फ 14 बच्चों का नामांकन हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें