7 मई 2026 को विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सहायक अध्यापक द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता यादव के साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। विभाग ने माना कि इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि जनमानस में धूमिल हुई है।
अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो प्रकरण में कार्रवाई करते हुए विकास खंड धनीपुर के कम्पोजिट विद्यालय सेहोर में तैनात सहायक अध्यापक राधारमण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन पर महिला प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता, मारपीट, अनुशासनहीनता और उपस्थिति पंजिका में हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
खण्ड शिक्षा अधिकारी धनीपुर की संस्तुति पर जारी आदेश में कहा गया है कि 7 मई 2026 को विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सहायक अध्यापक द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक गीता यादव के साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। विभाग ने माना कि इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि जनमानस में धूमिल हुई है।
ये हैं शिक्षक पर लगे आरोप
विभागीय आदेश के अनुसार शिक्षक पर बिना सूचना कई दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहने, बाद में उपस्थिति पंजिका में पिछली तारीखों में हस्ताक्षर करने, बच्चों को डराकर विद्यालय से भगाने तथा शिक्षण कार्य बाधित करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह के अनुसार घटना को गंभीर मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा थाना अकराबाद में मिशन शक्ति केंद्र के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को विभाग ने प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षक को उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरई, गोंडा से संबद्ध किया गया है।