फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अध्यापक ने कक्षा छह के छात्र का हाथ तोड़ा, विद्यालय में प्रदर्शन और हंगामा

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कक्षा में कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इसी दौरान अध्यापक ने छात्र के साथ सरिया से मारपीट कर दी। पूरी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन
विद्यालय में हंगामा करते छात्र के परिजन व मौजूद स्टाफ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा दादों स्थित एक विद्यालय के अध्यापक पर कक्षा छह के छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। परिजनों और छात्रों ने विद्यालय पर हंगामा और प्रदर्शन भी किया। छात्र के पिता ने इस संबंध में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर परिजनों और छात्रों ने विद्यालय में हंगामा किया और नारेबाजी भी की। अध्यापक और प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने के आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


गांव नगरिया सिहानी निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया उनका बेटा रामू कुमार दादों स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता है। वह शुक्रवार को वह विद्यालय में पढ़ने गया था, तभी कक्षा में कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इसी दौरान अध्यापक ने उनके बेटे के साथ सरिया से मारपीट कर दी। पूरी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

सिहानी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। वहां से ग्रामीणों और परिजनों को लेकर थाना गोंडा पर पहुंच गए। अध्यापक पर बच्चों के साथ क्रूरता व उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायल छात्र को डॉक्टरी परीक्षण व प्राथमिक उपचार के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें