परिवहन निगम ने यहां बस स्टैंड बना रखा है लेकिन रोडवेज की बसें बाहर ही खड़ी होकर सवारियां उतारती-चढ़ातीं और निकल जाती हैं। इससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं बस स्टैंड के अंदर ऑटो-टेंपो चालकों ने अपना अड्डा बना रखा है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के अंदर ही ट्रांसपोर्ट का सामान भी उतारा और चढ़ाया जा रहा है।
अलीगढ़ से नोएडा-वल्भगढ़ के लिए करीब आधा सैकड़ा बसें चलती हैं। बस स्टैंड के अंदर न जाकर यह बसें सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। सड़क पर ही बसें यात्रियों को उतारती और चढ़ाती हैं। इससे यात्री भी सड़कों के किनारे ही खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इससे हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। जबकि बस स्टैंड के अंदर यात्री विश्राम शेड भी बना है। वहीं सड़क पर ही बसों के खड़े होने से जाम की समस्या भी बनी रहती है।
कोट...
खैर बस स्टैंड के नवनिर्माण का प्रस्ताव पास हो चुका है। जनवरी माह के अंत तक नवनिर्माण का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही खैर से अलीगढ़ तक एक इलेक्ट्रिक बस के संचालन का भी प्रस्ताव पास होना है। -सतेंद्र कुमार वर्मा, आरएम, परिवहन निगम।