फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिक्षक की बाइक को कार ने मारी टक्कर, बीस मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Fri, 03 Feb 2023 07:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर के लौंग  श्री देवी इण्टर कालेज में हिन्दी के शिक्षक अपनी बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। अर्राना कांटा स्थिति नायरा पैट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, तभी खैर की तरफ से अलीगढ़ जा रही एक तेज रफतार क्रेटा कार ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से टक्कर मारी और शिक्षक को बीस मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन
मृतक जेनेन्द्र भारद्वाज उर्फ त्रिलोकी मास्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा के अलीगढ पलवल राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब अर्राना कांटा स्थिति नायरा पैट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार एक क्रेटा कार के चालक ने बाइक सवार शिक्षक को  पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल शिक्षक को इलाज के लिए जेएन मैडीकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।

विज्ञापन


खैर थाना क्षेत्र के नगला सहरोई निवासी 48 वर्षीय शिक्षक जेनेन्द्र भारद्वाज उर्फ त्रिलोकी मास्टर पुत्र हरीशचन्द्र भारद्वाज लौंग श्री देवी इण्टर कालेज, अर्राना, खैर में हिन्दी के शिक्षक थे। कॉलेज से दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। अर्राना कांटा स्थिति नायरा पैट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, तभी खैर की तरफ से अलीगढ़ जा रही एक तेज रफतार क्रेटा कार ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से टक्कर मारी और शिक्षक को बीस मीटर तक घसीटा।

घायल शिक्षक को इलाज के लिए जेएन मैडीकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और कॉलेज में शौक की लहर में दौड़ गई। पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिक्षक ने अपने पीछे एक बेटा एक बेटी और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें