फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 1.10 लाख भवनों से कर वसूलने की योजना बना रहा कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के शत-प्रतिशत भवनों से कर वसूली के लिए इस बार विभाग छूटे हुए 1.10 लाख भवनों से कर वसूलने की योजना बना रहा है। बिजली निगम के तर्ज पर विभाग मकान मालिक के नंबर पर बिल भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन



पिछले पांच सालों के कर वसूली के इतिहास में 2024-25 में कर विभाग ने रिकॉर्ड कायम करते हुए 146 करोड़ रुपये राजस्व वसूला है। महानगर में कुल भवनों की संख्या 2.03 लाख हैं। कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह की माने तो नगर निगम सीमा विस्तार के बाद अब 2023-24 में शहरी क्षेत्र की सीमा 45 किमी के दायरे में थी, जो 2024-25 में बढ़कर 65 किमी हो गई। उस समय भवनों की संख्या पहले 1.80 लाख थी, जो अब 2.02 लाख पहुंच चुका है।


प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में कर वसूली पर ज्यादा जोर रहेगा। इसके लिए सर्वे कर सभी मकान मालिकों के नंबर को अपडेट कर उनके फोन पर बिल भेजा जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारी भी दस्तक देंगे। विस्तारित क्षेत्रों के बिलों की आपत्तियां को दूर कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें