फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल के दो सगे भाइयों की दिल्ली में बेरहमी से हत्या

Thu, 16 Jul 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनिवास (एलजी हाउस) से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार रात एक स्कूल में टप्पल के गांव हैतलपुर के दो सगे भाइयों सुनील (30) व अनिल (22) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। सुनील स्कूल में गार्ड था। अनिल भी रात में भाई के पास ही सोता था। अज्ञात बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर लोहे के पाइप और पत्थरों से कुचलकर नृशंसतापूर्वक मार दिया। स्कूल के प्रिंसिपल रूम से कुछ नगद, मोबाइल और अन्य सामान गायब है। सिविल लाइंस पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुनील और अनिल अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पीछे बने मकान में रहते थे। सुनील के परिवार में मां शीला देवी, पत्नी सीमा और पांच साल का बेटा अरमान है। सुनील के पिता हीरालाल इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। अचानक उनकी मौत की वजह से सुनील को स्कूल में गार्ड की नौकरी मिल गई थी। वहीं अनिल 12वीं की पढ़ाई करने के बाद छोटा-मोटा काम करता था। सुनील स्कूल की सुरक्षा की वजह से मेन गेट के पास चारपाई बिछाकर सोता था।
विज्ञापन

शेष पेज 11 व संबंधित पेज 4 पर f

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें