फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाए : सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने रविवार को दो दिवसीय भ्रमण में पौधरोपण कर कोरोना संक्रमित परिवारों से मुलाकात की। वह चंडौस ब्लाक एवं लोधा सीएचसी पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याण के कार्यक्रमों, नीतियों, योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने में क्षेत्रीय विधायकों की भागीदारी की अहम भूमिका है। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों के स्थान पर योजना का नाम एवं लागत संबंधी बोर्ड या पट्टिका लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड चंडौस में मंत्री ने तालाबों के जीर्णोद्धार, पौधरोपण, मनरेगा, मिशन कायाकल्प, अंत्येष्टि स्थल, पेंशन, शौचालय, गोसंरक्षण केंद्र, टीकाकरण, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए, जिसमें संजीदा, शैलेन्द्र, लोंगा, मिथलेश, रामवती, रेनू, बाला देवी, केला देवी, महावीर, पूनम, थान सिंह आदि शामिल थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भगवती प्रसाद, सेंधराज, विष्णुदत्त शर्मा, बृजकिशोर, अजय, उमाशंकर तिवारी को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊमरी के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास दिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार चुके रमेश चंद्र गुप्ता एवं राकेश कुमार माहेश्वरी के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विकास खंड लोधा परिसर में पौधरोपण के उपरांत समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों से राशन वितरण, टीकाकरण, वृक्षारोपण, विद्युत आपूर्ति, तालाब, पेंशन आदि की जानकारी की। इसके बाद कोरोना से जंग जीत चुकी क्षेत्र पंचायत सदस्य निरंजना के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा. दलवीर सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, विजय सिंह, जिला महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी, मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें