एएमयू की इंटर-हॉल हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में एसजेड हॉल और आंबेडकर हॉल ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सोमवार को चार बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
पहले सेमीफाइनल में एसजेड हॉल ने एसएस हॉल (साउथ) को 1-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में आंबेडकर हॉल ने वीएम हॉल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद मसरूर आलम रहे। इस अवसर पर गेम्स कमेटी के उपनिदेशक अनीस उर रहमान खान और सहायक निदेशक अरशद महमूद रहे।