स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी की निगरानी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में करीब 180 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गई। डॉ. केसी भारद्वाज व डॉ. कुलदीप राजपुरी ने मलेरिया, टाइफाइड, बुखार व डेंगू के मरीजों की जांच की। डॉ. राशिद जमाल खान ने दंत व मुख रोग, जबकि डॉ. बीआर आनंद ने नेत्र रोगियों की जांच की। डॉ. शैलेंद्र ने स्क्रीनिंग टेस्ट किए। टीम ने आयुष्मान कार्ड भी बनाए। वहीं 40 संदिग्ध टीबी मरीजों की एक्स-रे जांच की गई। इस दौरान एएनएम प्रमिला देवी, उषा शर्मा, सुभाष सिंह, तेजवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, रामबेटी देवी आदि मौजूद रहे।