फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे बेहोशी के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तीन निश्चेतक (बेहोशी के डॉक्टर) ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। डॉ. एसपी सिंह को निर्देश दिया गया है कि वह इस प्रकरण में जरूरी कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को कोविड-19 -लेवल 2- अस्पताल बनाया गया है। यहां पर गंभीर मरीजों को रखने का इंतजाम है। इसमें आईसीयू सुविधाएं भी हैं। विभाग द्वारा कोविड चिकित्सालय के लिए डॉ. ज्योति नागपाल, डॉ. अतुल गोविंद व डॉ. सारिका वाधवा तीनों बेहोशी के डॉक्टर, जिनकी जरूरत ऑपरेशन एवं बेहोशी में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है की ड्यूटी लगाई गई थी। तीनों डॉक्टरों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना का निर्देश दिया गया।
नमूना संग्रह पर विशेष चर्चा हुई। नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट हेल्थ वर्कर की सैंपलिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि कोई भी सैंपलिंग के लिए तैयार नहीं है। जिलाधिकारी एवं सीएमओ आफिस में 100 से अधिक लोगों का नमूना लिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि उनके चिकित्सालय के 6 डॉक्टर जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में उपलब्ध करा दिए हैं। वर्तमान में उन्हें दो चिकित्सकों की आवश्यकता है। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि डॉ. वैभव गुप्ता को मलखान सिंह अस्पताल से वापस बुला लिया जाए। इसके साथ ही डॉ. कोमल कुमार को भी बुलाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

43 लाख 99 हजार 199 रुपये कोविड अस्पताल के पास उपलब्ध
कोविड-19 समीक्षा बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के पास कोविड-19 हेतु 43 लाख 99 हजार 199 रुपये की धनराशि उपलब्ध है। 24 जून को एनएचएम मद से उपकरण, पेशेंट केयर, वेंटिलेटर सपोर्ट, ड्रग्स एंड सप्लाई, पीपीई किट एवं मास्क आदि के लिए 3 लाख 86 हजार रुपये तथा नगर निगम से प्राप्त कराई गई 25 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें