फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद हामिद व एएमयू सिटी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Tue, 06 Dec 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
सैयद हामिद व एएमयू सिटी के बीच होगा फाइनल मुकाबला - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
खेल निदेशालय, उप्र एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय अंडर-18 बालक जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन फिजीकल एजूकेशन विभाग, एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद के डॉ. पवन कुमार  एवं  सचिव जिला हॉकी संघ डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।  
विज्ञापन

 प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम एकादश बनाम एबीके स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम एकादश की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा मैच एएमयू सिटी स्कूल बनाम मिंटो सर्किल स्कूल, एएमयू की टीमों के मध्य हुआ। इसमें एएमयू सिटी स्कूल की टीम 1-0 गोल से जीती।
तीसरा मैच सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएमयू बनाम स्टेडियम की टीमों के मध्य हुआ।
 इसमें सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 3-2 गोल के अंतर से विजयी रही। फ ाइनल मुकाबला मंगलवार को को दोपहर 3 बजे सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाम एएमयू सिटी स्कूल की टीमों के मध्य स्टेडियम पर खेला जाएगा। आज के मैचों के निर्णायक संजीव कुमार हॉकी प्रशिक्षक, कौशल कुमार आदि रहे। इस मौके पर मसूद अमीनी, प्रवीन कुमार, सोम प्रकाश शर्मा, वीरपाल सिंह आदि  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें