इंटर यूनिवर्सिटी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सामिया नाज प्रथम, शागिल हुसैन द्वितीय, मरियम टी जैदी व फातिमा खान तृतीय, हुदा जमील को सांत्वना पुरस्कार जीता। इंटर यूनिवर्सिटी स्लोगन प्रतियोगिता में काशिफ इम्तियाज प्रथम, रेहान अहमद हमीदी व अशमिल शास अहमद द्वितीय, मो अमजद तृतीय, जुबैर अहमद ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो शहरोज आलम रिज़वी ने कहा कि मानव पूंजी को बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवन बहुत जरूरी है, जो देश के आर्थिक विकास की दर को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की यह पहल इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। स्वच्छ भारत अभियान से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होगा, जैसे देश में स्वच्छता से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ेगा आदि।