फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 30 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन शुरू

विज्ञापन
एसवी कॉलेज में विरोध दर्ज करते शिक्षक. स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने समेत कई मांगें उठाईं

अलीगढ़। फुपुक्टा के आह्वान पर श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के शिक्षकों ने सोमवार को प्राचार्य कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने 30 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग उठाई। शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आंदोलन के बावजूद शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सचिव डॉ. राजकुमार वैदिक ने बताया कि सांकेतिक प्रदर्शन तीन दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ओमवीर सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सकीय अवकाश, फीडर कैडर का लाभ और नियमित एनपीएस अंशदान जमा कराने जैसी मांगें उठाईं। इस दौरान शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में प्रो. शाहनवाज हुसैन, प्रो. वीना उपाध्याय, प्रो. रोली अग्रवाल, प्रो. अजय तोमर, डॉ. राजकुमार वैदिक समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें