फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव आदमपुर में शनिवार देर रात विवाहिता गुंजन (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को महिला के फंदा लगाकर जान देने की सूचना दी, जबकि मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खैर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन गुंजन का विवाह आदमपुर निवासी कौशल से करीब पांच साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से उसका उत्पीड़न किया जाता था और पति शराब के नशे में उसे पीटता था। उमेश के अनुसार रात करीब 12 बजे फंदा लगाने की सूचना मिली, लेकिन मौके पर शव जमीन पर पड़ा मिला और घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उन्होंने पति कौशल, ससुर हरपाल, सास गीता और तीन देवरों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखें जाने तक टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें