फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिकारगढ़ी में खेत में ज्वार बोने गए किसान की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना गोधा क्षेत्र के गांव शिकारगढ़ी में शुक्रवार को खेत में ज्वार बो रहे किसान सतीश सिंह (50) पुत्र हरपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान के हाथ-पैर और पूरे शरीर पर जलने के निशान मिले हैं। खेत में बिजली का खंभा भी लगा है, जिससे करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव शिकारगढ़ी निवासी अंकुल सिंह ने बताया कि वह अपने पिता का सहयोग करने के लिए दोपहर करीब 12 बजे खेत पर पहुंचा तो पिता को खेत में अचेत पड़ा देखा। शरीर पर जगह-जगह जलने के निशान थे। तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से पिता को लेकर सौ शैय्या अस्पताल अतरौली पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति सुबह करीब आठ बजे खाना खाकर खेत पर ज्वार बोने गए थे। दोपहर में बेटे को भेजा तो खेत में मृत पड़े मिले। आशंका है किसी विषैले कीट के काटने से उनकी मौत हुई है अथवा खेत में बिजली के खंभे से कंरट की चपेट में आने से मौत हुई हो। मृतक के घर में कोहराम मच गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी व दो बेटे तथा दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बिजली विभाग को भी सूचना देकर खंभे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें