फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निलंबित कोतवाल की विदाई में अफसरों ने पहनाई फूलमालाएं, आईपीएस ठाकुर बोले-'पहले नहीं देखी ऐसी विदाई'

Sun, 11 Oct 2020 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
निलंबित कोतवाल की विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के इगलास कोतवाली से दुष्कर्म और मौत मामले में लापरवाही बरतने वाले निलंबित एसएचओ प्रवीण कुमार मान की विदाई में अफसरों की मौजूदगी लखनऊ तक चर्चा का विषय बन गई। 
विज्ञापन


जिसे गंभीर लापरवाही में निलंबित किया गया उसकी तारीफ में सीओ-एसडीएम आदि ने न सिर्फ कसीदे पढ़े बल्कि फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।निलंबित कोतवाल की इस तरह विदाई पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि गंभीर आरोप में निलंबित अफसर की ऐसी विदाई पहले नहीं देखी। 

यदि वास्तव में दोषी थे। निलंबित हुए तो इससे बचना चाहिए था। गलत संदेश जाता है। उन्होंने विदाई के वीडियो समेत एडीजी जोन आगरा और यूपी पुलिस को भी अपने ट्वीट में टैग किया है। 
विज्ञापन


इगलास कोतवाली स्टाफ की ओर से आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। सभी ने प्रवीण कुमार मान की कार्यप्रणाली की सराहना कर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया था। सीओ परशुराम सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह समेत सभी उप निरीक्षकों ने फूलमाला पहनाकर विदाई दी थी। 
विज्ञापन

विदाई समारोह के इस वीडियो पर ट्वीट पर करते हुए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा है चार वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म, हत्या के केस में लापरवाही पर निलंबित इगलास कोतवाल को माला पहनाकर विदाई देते सीओ व एसडीएम इगलास। गंभीर आरोप में निलंबित अफसर की ऐसी विदाई पहले नहीं देखी। इससे गलत संदेश जाता है।

आपको बता दें कि अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय मौसेरे भाई ने चार साल की मासूम को हवस का शिकार बना लिया था। चार अक्तूबर रविवार को इलाज के दौरान मासूम ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना में लापरवाही के आरोपों में एसएसपी अलीगढ़ ने एसएचओ इगलास प्रवीण कुमार मान को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें