क्षेत्र के गांव अंडला में सोमवार दोपहर को यूपी पुलिस में तैनात निलंबित कांस्टेबल हरिशंकर (29) ने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।
हरिशंकर आगरा में तैनात थे, लेकिन विभागीय कार्रवाई के चलते पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे, उनकी शादी 2020 में अलीगढ़ शहर की ईशा से हुई थी। परिजनों ने बताया है कि गृहकलह के चलते लगभग 15 दिन से वह अपने मायके में रह रही थी, उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा मितांश व बेटी पाखी है।
पिता भगवान सिंह ने बताया कि वह अपने नाती मितांश को दवा दिलाने के लिए अलीगढ़-पलवल रोड स्थित अंडला मार्केट गए थे। इसी दौरान हरिशंकर ने अपनी मां को भी किसी बहाने पड़ोस में भेज दिया, जब वह वापस लौटे तो देखा कि हरिशंकर कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ज्ञान प्रकाश, मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात हैं, पिता भगवान सिंह, माता रामवती हैं। सीओ संजीव कुमार तोमर ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।