फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का आज होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पनैठी के पास की जमीन पर बनने जा रहे विश्वविद्यालय के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। डीएम ने एसडीएम कोल को गुरुवार को उक्त जमीन का निरीक्षण करने एवं पास के गांव अलहदादपुर में भी अतिरिक्त जमीन के मामले में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में गांव पनैठी के पास की 30 एकड़ भूमि पर बनने जा रहे विश्वविद्यालय के मामले में बुधवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसडीएम कोल के साथ मंथन किया। किसी मामले में मेरठ गए एसडीएम से फोन पर वार्ता करते हुए डीएम ने पनैठी में विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित जमीन के मामले में चर्चा की। उन्होंने नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए दी गई इस जमीन को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए। यही नहीं विश्वविद्यालय के विस्तारीकरण की दृष्टि से पास के गांव अलहदादपुर में सरकारी जमीन की उपलब्धता की रिपोर्ट भी तलब की। डीएम ने छात्र नेता एवं गांव अलहदादपुर के प्रधान पति अर्जुन सिंह भोलू से भी गांव में उपलब्ध सरकारी भूमि पर चर्चा की।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने स्वीकार किया कि डीएम ने गुरुवार आज पनैठी स्थित भूमि के निरीक्षण एवं भौगोलिक स्थिति से लेकर अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। गांव अलहदादपुर में भी जमीन की उपलब्धता की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें