फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे भवंतु सुखिन: ... आओ करें योग, रहें निरोग

Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। सोमवार को पूरे दिन योग दिवस का प्रचार प्रसार हुआ। कई शैक्षणिक संस्थान, समाजसेवी संगठन और सरकारी विभाग भी इस आयोजन को सफल बनाने में लग गयेे हैं।
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में होने वाले मुख्य आयोजन में सुबह 5 बजे से साढ़े सात बजे तक योग दिवस होगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सतीश गौतम व विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद स्वरूप केला, विपिन बिहारी गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल होंगे।
इस कार्यक्रम के संरक्षक मुंशीलाल शर्मा हैं। भारत स्वाभिमान न्यास, पंतजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान संगठन, अलीगढ़ ने कहा है कि इस कार्यक्रम के अलावा 21 जून को ही फरीदाबाद में स्वामी रामदेव के सानिध्य में एक लाख योग साधक योग महोत्सव मनाएंगे। इसलिए जो योग साधक फरीदाबाद जाना चाहते हैं, उनको भेजने की व्यवस्था की जा रही है। भारतीय योग संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र योग दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप पार्क में सुबह पांच बजे साढ़े छह बजे तक कार्यक्रम होगा। सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक नकवी पार्क (जवाहर पार्क) पर योग दिवस आयोेजित होगा। सिकंदराराऊ में सलेमपुर परियोजना पर भी योग दिवस होगा।
इसके साथ ही 13 जून से छज्ञत्र छात्राओं के लिए चल रहे ग्रीष्मकालीन योग शिविर का समापन एसवी कॉलेज में किया गया। भूतेश्वर महादेव व्यायाम एवं स्वास्थ्य सुधार प्रशिक्षण केंद्र के संचालक  मदनलाल व मंत्री सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने कहा है कि संस्थान के पदाधिकारी विभिन्न पार्कों में निरीक्षण कर उत्कृष्ट योग प्रतियोगियों को पुरस्कृत करेंगे।
योग करे निरोग
युवा पहल के अध्यक्ष इंजीनियर हिमांशु मित्तल ने कहा है विश्व योग दिवस पर हम सब योग करे और योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान है।
मानसिक रोग में भी प्रभावी है योग
एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के डॉ. सुहेल अहमद आजमी ने कहा है कि योग मानसिक रोगों के इलाज में एक महत्वपूर्ण विधि बन सकता है। जरूरत है कि वैज्ञानिक विधि के साथ गहराई के साथ शोध किया जाए। उन्होंने कहा कि तनाव और याददाश्त की कमी में शवआसन और प्राणायाम का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है
सांगवान फाउंडेशन ने शिविर लगाया
सांगवान फाउंडेशन ने विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।  योग शिरोमणि डॉ. नरेंद्र सांगवान के नेतृत्व में सांगवान सिटी असदपुर कयाम पर आयोेजन हुआ। नरेंद्र सांगवान ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भांति आदि कराया गया। शिविर में मो. गुरफान, भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा, आशीष राय, कविता राय, देवराज सिंह, ओमश्री, रेखा दुबे, ऋचा, सुप्रिया, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
सभी शाखाओं पर होगा आयोजन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिगढ़ के महानगर प्रचार प्रमुख महेश कुमार एडवोकेट ने कहा है कि विश्व योग दिवस के मौके पर महानगर की सभी शाखाओं पर योग का आयोजन किया जाएगा। कुछ शाखाओं में योग की तैयारी प्रशिक्षकों द्वारा कराई जा रही है। इसके अलावा धार्मिक सेवा समिति आईटीआई रोड रामनगर में योग दिवस पर गोष्ठी का आयोजन अध्यक्ष मथुरा प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मथुरा प्रसाद ने कहा कि अनुशासित होकर योग करने से काया निरोग रहती है। गोष्ठी में नृसिंह पाल, शंकर लाल, राजेंद्र सिंह, विजयपाल, राधाकृष्ण, शशिकांत, राधिका कौशिक, संगीता सिंह, कर्मपाल, महीपाल आदि मौजूद थे।
1-प्रार्थना, पद्मासन एवं नमस्कार मुद्रा ओउम ओउम ओउम  2 मिनट
संगच्छध्वं संवद्ध्व, सर्वो मनासि जानताम् ।
देवभागम्यथापूर्वे संजानान उपासते ॥                 
ओउम्  शांति: शांति: शांति:
2-सूक्ष्म व्यायाम खड़े होकर 6 मिनट
 गर्दन, कंधा, शरीर के मध्य भाग घुटना
3-योगासान 20 मिनट
-खड़े होकर..... ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन
-बैठ कर....... भद्रासन, वज्रासन, उष्टासन, शशकासन, मंडकासन, वक्रासन
-पेट के बल लेट कर....... मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन
-चित होकर... सेतु बंधनासन, उत्तान पादासन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन
4-कपालभाति स्ट्रोक करके तीन बार 3 मिनट
5-प्राणायम अनुलोम विलोम 5 बार, शीतली पांच बार, भ्रामरी पांच बार 6 मिनट
6-ध्यान 6 मिनट
7-संकल्प 2 मिनट
‘हमें अपने मन को हमेशा संतुलित रखना है। इसमें ही हमारा आत्मविकास समाया है। मैं खुद के प्रति , कुंटुब के प्रति, काम, समाज और विश्व के प्रति  शांति, आनंद और स्वास्थ्य के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध हूं।’
विज्ञापन

8-शांति पाठ
ओउम सर्वे भवंतु सुखनि: सर्वे संतु निरमया:
सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मा कश्चित दुख भाग्भवेत:
ओउम् शांति शांति शांति..।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें