महानगर में बेशक हालात सामान्य हो गए हैं। मगर पुलिस प्रशासनिक स्तर पर अभी बेहद चौकसी बरती जा रही है। इसी के चलते शनिवार को भी सेक्टर स्कीम व रेड अलर्ट प्रभावी रखा गया है और आगे भी रहेगा।
अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बेवजह राजनीति चमकाने वालों पर भी खुफिया तंत्र निगरानी बनाए हुए है। शनिवार शाम डीएम-एसएसपी ने इस संबंध में अधिकारियों संग बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है।
महानगर में घटना स्थल पर आरएएफ, पीएसी के अलावा चार एसओ लगातार तैनात हैं। इसके अलावा देहली गेट थाना क्षेत्र में दिन में आधा दर्जन और रात में भी इतने ही एसओ भ्रमण शील हैं। इसके अतिरिक्त सेक्टर स्कीम के तहत मजिस्ट्रेट व सीओ भी निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात हैं।
पीएसी व आरएएफ के अलावा खुद एडीएम सिटी व एसपी सिटी, सिट्री मजिस्ट्रेट, शहर के तीनों सीओ देहली गेट व उसके आसपास के इलाके पर ही फोकस किए हुए हैं। शाम को हुई बैठक में सभी अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।