फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा शहर सामान्य, कैलाश गली के पास गहमागहमी

Sun, 15 Nov 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार के बवाल के बाद शनिवार को पूरा शहर अपनी रोजाना की रफ्तार में आ गया। कनवरीगंज, देहलीगेट चौराहा, रेलवे रोड, ऊपरकोट, शाहजमाल, घास की मंडी, बनियापाड़ा, मामूभांजा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय लवरिया, घुड़ियाबाग, महावीरगंज, रसलगंज, सराय हकीम, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, जयगंज, खाईडोरा, मथुरा रोड, जीटी रोड, रामघाट रोड, मैरिस रोड, क्वार्सी चौराहा सहित मेडिकल रोड, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, केला नगर, जमालपुर, शमशाद मार्केट सहित सभी बाजारों में कामकाज सामान्य रहा।
विज्ञापन


खाने पीने के स्टालों के साथ बाकी सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। अमन चैन की ओर बढ़ते शहर को देख कर पुलिस प्रशासन की जान में जान आ गई है।  

इधर, मोहल्ला खटीकान में पुलिस बल व गौरव के घर आने-जाने वालों की भीड़ है। सराय मियां-कैलाश गली के बार्डर से लेकर अंदर सराय मियां बरी चौक तक का करीब आधा किमी का इलाके में ही गहमागहमी का माहौल है। न ज्यादा लोगों की आवाजाही और न घरों में शोरगुल।

जानकारी पर पता चला है कि इस इलाके में रहने वाले अधिकांश लोग आस-पड़ोस में या रिश्तेदारियों में चले गए हैं। जिसकी दो वजहें हैं पहली दहशत और दूसरी बलवे के मुकदमे में नामजदगी के बाद गिरफ्तारी का डर है। इस दौरान शनिवार को एहतियातन ख्वाजा चौक या तुर्कमान गेट से देहली गेट की ओर लोगों का आना-जाना केवल जरूरी कामाें के लिए हो सका। पुलिस ने लोगों को कामकाज के लिए आने-जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें