कांस्य पदक विजेता सुनील कुमार। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
कोतवाली में तैनात आरक्षी सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2023 के तहत शारीरिक शौष्ठव प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। सुनील कुमार पुत्र राजवीर सिंह जनपद आगरा के ग्राम कागारौल के निवासी हैं। वर्ष 2016 में वह यूपी पुलिस मेें भर्ती हुए थे।
सुनील कुमार के अनुसार करीब साल भर पहले उन्होंने शारीरिक शौष्ठव पर ध्यान आकृष्ट किया। पुलिस में शारीरिक शौष्ठव की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभागीय अधिकारियों ने हौसला बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस उपाधीक्षक डॉ. केजी सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बधाई दी है। संवाद