फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी: पारा पहुंचा 42 पार, इस साल मई में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा संडे

Sun, 21 May 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रविवार को अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। रविवार को तेज धूप ने लोगों का बदन झुलसा दिया।
विज्ञापन
भीषण गरमी में बच्चे को आंचल में छुपाकर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। लू के चलने से लोग दोपहर में घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ऐसे हालातों में लोगों के मुंह से हाय गर्मी ही निकल रहा है। वहीं इस साल मई में अब तक का सबसे गर्म दिन रविवार रहा है।

विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। रविवार को तेज धूप ने लोगों का बदन झुलसा दिया। वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बुरा कर दिया। गर्मी में लोग जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले। 

वहीं शहर के कनवरीगंज, रेलवे रोड, फफाला बाजार, महावीरगंज, सेंटर प्वाइंट सहित अन्य बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। ग्राहक नदारद रहे। शाम को तेज हवाओं ने मौसम को थोड़ा खुशनुमा कर दिया। लेकिन, उमस के चलते पसीने आते रहे। मौसम विभाग की मानें तो अब लगातार तापमान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें