फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer camp: सरकारी स्कूलों में 13 मई से लगेंगे समर कैंप, मातृभाषा संग बच्चे सीखेंगे दूसरी भाषाएं

Mon, 11 May 2026 05:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गर्मियों की छुट्टी में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर लगेंगे। जिसमें छात्रों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ-साथ विशेष शिक्षकों की मदद से सांकेतिक भाषा सीखने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
भाषाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 13 से 19 मई तक ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर लगाया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को भारतीय भाषा का ज्ञान शिक्षक देंगे। छात्र अपनी मनपसंद भाषा सीखेंगे। उन्हें मातृभाषा के अतिरिक्त दूसरी भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन कराएं। जिसमें छात्रों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ-साथ विशेष शिक्षकों की मदद से सांकेतिक भाषा सीखने का भी अवसर दिया जाए। छात्र-छात्राएं भाषा सीखने के माध्यम से आपसी सम्मान, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें