फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का हुनर देख हुए मंत्रमुग्ध

Mon, 25 Jan 2016 02:11 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन श्री वार्ष्णेय कॉलेज के रघुनाथ हॉल में किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह योजना बेहद लाभकारी है। कम खर्च में भी बेटी के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करती है। 
विज्ञापन

पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) मनीषा सिन्हा ने कहा कि सुकन्या योजना के तहत हर बच्ची को लाभ मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई इस योजना का फायदा हर घर की बेटी को जरूर मिले, जिसके लिए विभाग भी भरसक प्रयास कर रहा है। प्रतियोगिता में एक के बाद एक बच्चियों ने रघुनाथ हॉल के मंच पर अपना हुनर दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में करीब 20 प्रतिभागियों ने डांस किया। निर्णायक मंडल में पूनम सारस्वत, संगीता वार्ष्णेय और मीनाक्षी जैन रहीं। 
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अदिरिका गुप्ता (ओएलएफ), हिमांद्री धीरज (सेंट फिदेलिस स्कूल) दूसरे और सानवी वार्ष्णेय (ओएलएफ) रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम मुस्कान शर्मा (सेंट फिदेलिस स्कूल), द्वितीय अवनी अग्रवाल (ओएलएफ) और तृतीय हिमांशी (हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल) रहीं। जूनियर ग्रुप डांस में विजन ग्लोबल पब्लिक स्कूल प्रथम, एमिटी पब्लिक स्कूल द्वितीय और तृतीय हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। 
विज्ञापन

सीनियर ग्रुप में प्रथम ओएलएफ सीनियर सेकेंड्री, दूसरे स्थान पर विजन ग्लोबल स्कूल और तीसरे स्थान पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल रहे। विजेताओं को पीएमजी ने पुरस्कार बांटे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण डाक सेवक विनोद कुमार खेड़ा बुजुर्ग सहित कई कर्मचारियों को अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक प्रियंका मिश्रा, एएसपी खुशीराम, टीपी सिंह, सुजीत कुमार, एसके झा, योगेश कुमार सत्येंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र वर्मा, जयपाल, मनोज कुमार, अनुराग दीक्षित, विवेक जैन, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें