फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी सजा मिलेगी...यह समुदाय कहीं नहीं करेगा ऐसा काम: सतीश

Thu, 13 Jun 2019 01:32 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सतीश गौतम
विज्ञापन
 बुधवार को सांसद सतीश गौतम ने कहा कि टप्पल की मासूम बच्ची के हत्यारोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि अब दरिंदे डरना तो दूर, ऐसा करने की सोचेंगे भी नहीं। इस दौरान वह यहां तक कह गए कि इस घटना की सजा देश में ऐसी नजीर बनेगी कि टप्पल या अलीगढ़ ही नहीं, कहीं भी इस समुदाय विशेष के लोग ऐसा करने की सोचेंगे भी नहीं।  
विज्ञापन



शुद्धि यज्ञ के बाद मीडिया से बातचीत में सतीश गौतम ने कहा कि उस बच्ची की मां का प्रण है कि दरिंदों को फांसी लगे। जब तक उनको काल के मुंह में पहुंचा नहीं दिया जाएगा, चैन नहीं मिलेगा। सांसद ने कहा कि इस मुकदमे में ऐसी सजा मिलेगी कि टप्पल, अलीगढ़ की तो छोड़िये, कहीं भी ये समुदाय आगे जीवन में ऐसा करने की कभी सोचेगा भी नहीं। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रयास किए जा रहे हैं कि फॉरेंसिक रिपोर्ट जल्द आ जाए। वैसे रिपोर्ट तीन महीने में आती है, लेकिन फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा तो चार पांच दिनों में रिपोर्ट आ जाएगी। मैंने खुद आगरा बात की है। क्योंकि बेटी की आंख नहीं थीं, अंग-अंग अलग कर दिए थे, इसलिए उसके लिए एक टीम बाकायदा जांच करेगी। 



सीएम ने भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की बात कही है। सांसद ने कहा कि आप लोग मेरे स्वभाव से परिचित हैं। अब ऐसी घटना अलीगढ़ या यूपी में नहीं होगी। यह आपको दिखाई देगा। इस केस को मैं स्वयं अपनी बेटी की तरह लड़ूंगा। हमारा केवल एक ही लक्ष्य है, दरिंदों को फांसी दिलवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें