खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी त्रिभुवन नारायण और प्रियेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जिसमें पाया कि चंदन फ्रेश नाम का रैपर टीन पर लगा हुआ था जबकि उस रैपर के नीचे पुराना रैपर फॉर्च्यून नाम से लगा हुआ था। स्पष्ट था कि इस्तेमाल किए गए टीन में माल को पैक किया जा रहा था।
10 किलो हल्दी पाउडर, 8 किलो मिर्च भी जब्त की
विभाग की टीम ने महावीर गंज में सचिन ट्रेडर्स के यहां से 10 किलो हल्दी पाउडर, 8 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज कर दिया । इसकी कीमत 4500 रुपये है। साथ ही टीम ने जीटी रोड स्थित कृष्णा स्वीट्स से भी सोनपपड़ी और बेसन के लड्डू के भी नमूने भरे। साथ ही खैर के खैर बजार में उमाशंकर के यहां से सरसों का तेल, अचलताल पर प्रमोद कुमार के यहां से खोया के नमूने भरे। साथ ही रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स आदि के भी नमूने भरे हैं।
ऐसे करें मिलावट की पहचान
- रिफाइंड - बर्तन में थोड़ा ऑयल लें। थोड़ा सा मक्खन डालें। तेल का रंग लाल हो जाए तो समझें मिलावट, यदि रंग नेचुरल रहे तो असली है।
- मिर्च पाउडर- अगर पाउडर चिकना और समान रंग का रहे तो ठीक, अगर ये कंकरीला या ज्यादा रंग छोड़े तो मिलावट
- हल्दी पाउडर - मिलावटी हल्दी पानी को गंदा या पीला करती है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदें डालें। अगर हल्दी का रंग गुलाबी हो जाए, तो समझे मिलावट है
- सरसों का तेल- थोड़ा सा सरसों का तेल हाथों पर लें और रगड़ें। अगर हाथों पर कोई रंग निकले या किसी केमिकल जैसी बदबू आए तो समझो मिलावटी है।
- सोन पपड़ी - मिलावट छिपाने के लिए खुशबूदार चीजें सोन पापड़ी में मिलाई जाती हैं। ऐसा दिखाई दे तो देख भाल कर लें।
- खोया- शुद्ध खोया हल्की दूधिया खुशबू देता है, मिलावटी हल्की सी तेल या अन्य गंध। शुद्ध का रंग हल्का सफेद या हल्का पीला।